बिस्किट के साथ मिले 'पाकिस्तान के झंडे वाले' गुब्बारे, जांच में उलझी 2 राज्यों की पुलिस

राजस्थान के झालावाड़ में एक दुकानदार से लिए गए बिस्किट के पैकेटों पर पाकिस्तान के झंडे वाले गुब्बारे मिले हैं। इन गुब्बारों पर '14-अगस्त' लिखा मिला जो पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस है। पुलिस जांच में पता चला कि गुब्बारे रतलाम (मध्य प्रदेश) ज़िले के आलोट के थोक विक्रेताओं से आए थे। बकौल पुलिस, मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।