बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन जैसी दिखने वाली चिप्स अमेरिका में होगी नीलाम
न्यू जर्सी (अमेरिका) की एक कंपनी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के 'जंपमैन' लोगो जैसी दिखने वाली चीटो चिप्स को नीलामी के लिए उतारा है। कंपनी को उम्मीद है कि यह लाखों रुपए में बिक सकती है। यह चिप्स 'फ्लेमिंग हॉट चीटोस' कंपनी की है जिसे कांच के डिब्बे में रखा गया है और इसपर जॉर्डन की तस्वीर चिपकी है।