बेसिक-पे, ग्रेड-पे और पे-लेवल में क्या है अंतर? समझ लें सैलरी बढ़ने का गणित
बेसिक-पे सरकारी कर्मचारी की सैलरी का मुख्य हिस्सा होता है जबकि ग्रेड-पे छठे वेतन आयोग की व्यवस्था का हिस्सा था। 7वें वेतन आयोग में ग्रेड-पे की जगह 18 लेवल वाली पे-मैट्रिक्स लागू की गई। अब 8वें वेतन आयोग में बदलाव की उम्मीद है और NC-JCM ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर के साथ न्यूनतम बेसिक पे ₹69,000 करने की मांग रखी है।