अमेरिका में भारतीय छात्रा लापता, रात में घर से टहलने निकली थी
तेलंगाना की 23 वर्षीय छात्रा श्रीजा रेड्डी 2 नवंबर की रात बोस्टन (अमेरिका) के डॉर्चेस्टर स्थित घर से टहलने निकली और वापस नहीं लौटी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसका मोबाइल भी बंद है और बोस्टन पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना के मंत्री ने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।