बिस्तर की चादर बदल रही महिला अचानक ज़मीन में समाई, नीचे मिला सिंधिया काल का शाही तहखाना
मध्य प्रदेश के भिंड में बुधवार रात एक ऐतिहासिक मकान का फर्श ढहने से चादर बदल रही 45-वर्षीय महिला बिस्तर समेत करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। बकौल रिपोर्ट्स, यह मकान कभी सिंधिया घराने का प्रशासनिक कोर्ट था जहां तहखाने में टैक्स का अनाज रखा जाता था। परिवार और पड़ोसियों ने सीढ़ियों की मदद से उसे बाहर निकाला।