बिस्तर से उठते हुए लड़खड़ाकर पति पर गिरी पुर्तगाल में 100+ किलो वज़नी महिला, पति की हुई मौत
पुर्तगाल में बीते दिनों 100+ किलोग्राम वज़नी एक महिला बिस्तर से उठते समय लड़खड़ाकर पति पर गिर गई जो ज़मीन पर लेटा हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को पड़ोसियों व 5 लोगों ने उठाया लेकिन तब तक दम घुटने व कार्डियक अरेस्ट से शख्स की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने इसमें किसी तरह के षड्यंत्र से इनकार किया है।