बॉस ने Gen Z कर्मचारी से मिले छुट्टी के 'ऑर्डर' का स्क्रीनशॉट किया शेयर, छिड़ी बहस

दिल्ली के एक नियोक्ता ने अपने कर्मचारी के छुट्टी के मेसेज के स्क्रीनशॉट को शेयर कर लिखा, "गंभीर प्रदूषण के बीच मुझे आज अपने कर्मचारी से एक ऑर्डर मिला। Gen-Z वाकई दो-टूक बोलते है!" कर्मचारी ने लिखा था, "मैं आज काम नहीं कर पाऊंगा...मेरी आंखों में जलन हो रही है।" इसपर एक ने कहा, "मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा।"