बॉस ने अचानक मीटिंग बुलाकर कर्मचारियों को दिए iPhone, हैरान कर्मचारियों का वीडियो हुआ वायरल
वर्ल्ड स्टार होल्डिंग की एमडी हसीना निशाद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंपनी के कुछ कर्मचारियों को आईफोन दिया जा रहा है। कर्मचारियों को मीटिंग रूम में बुलाया गया जहां गिफ्ट बॉक्स रखे थे। कर्मचारियों ने डिब्बे खोले तो कुछ में आईफोन जबकि कुछ में चॉकलेट निकलीं। चॉकलेट पाने वाले कर्मचारियों को भी बाद में आईफोन दिए गए।