बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार में किसने जीता कौनसा अवॉर्ड?

बीसीसीआई के वार्षिक पुरस्कार में पुरुष वर्ग में 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का पॉली उमरीगर अवॉर्ड जसप्रीत बुमराह को जबकि महिला वर्ग में स्मृति मांधना को यह अवॉर्ड मिलेगा। सरफराज़ खान और आशा सोभना को बेस्ट इंटरनैशनल डेब्यू अवॉर्ड मिलेगा। मुंबई के ऑल-राउंडर तनुश कोटियन को घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।