बेसन का सेवन करने से कम होता है LDL कोलेस्ट्रॉल व दिल के रोग से होता है बचाव: रिसर्च
यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोधकर्ताओं द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक, बेसन में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने की ताकत होती है। घुलनशील फाइबर से भरपूर बेसन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल के रोगों से बचाव करता है। बकौल रेडक्लिफ लैब, चने के बेसन का सेवन करने से ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है और वज़न कम होता है।