बासमती चावल का निर्यात 27% गिरा; देश में 10% सस्ते हुए चावल
ईरान युद्ध और मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत से बासमती चावल का निर्यात घटा है। APEDA के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 में 6.47 लाख टन चावल बाहर भेजा गया था और इस अप्रैल यह सिर्फ 4.74 लाख टन रह गया यानी निर्यात करीब 27% घट गया। भारत में बासमती चावल की कीमत 10% तक गिरी है।