बाहुबली अनंत सिंह के रिश्तेदार विवेका पहलवान का निधन, दोनों की दुश्मनी से दहलता था टाल इलाका
बिहार के बाहुबली अनंत सिंह के साथ दुश्मनी को लेकर दशकों तक चर्चा में रहे उनके रिश्तेदार विवेकानंद सिंह उर्फ विवेका पहलवान का बुधवार रात निधन हो गया। पिछले दिनों उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। पटना-नालंदा-मोकामा से सटे टाल क्षेत्र में अनंत और विवेका पहलवान के बीच खूनी रंजिश चला करती थी और गोलीबारी में अनंत घायल हुए थे।