inshorts

बाहुबली अनंत सिंह पर फायरिंग मामले में बिहार पुलिस ने गैंगस्टर सोनू समेत 2 को किया गिरफ्तार

बिहार के मोकामा से पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के सिलसिले में पुलिस ने एक अन्य शख्स को भी गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, अनंत सिंह पर कई राउंड फायरिंग की गई थी।