बिहार के जमुई ज़िले में सोमवार शाम एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन फुटबॉल खिलाड़ियों को कुचल दिया। हादसे में 16 वर्षीय दिनेश टुड्डू और 20 वर्षीय रवीन मुर्मू की मौके पर मौत हो गई जबकि शिवशंकर मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों फुटबॉल मैच खेलकर घर लौट रहे थे। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।