बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रविवार को होने वाली इफ्तार पार्टी का मुस्लिम संगठन बहिष्कार करेंगे और इसे लेकर पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया है, "आपकी (नीतीश) इफ्तार की दावत का मकसद सद्भावना और भरोसा को बढ़ावा देना होता है लेकिन भरोसा केवल औपचारिक दावतों से नहीं बल्कि ठोस नीति और उपायों से होता है।"