बिहार CM ने अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवज़े का किया एलान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुज़फ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कम-से-कम 4 लोगों की मौत पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मृतकों के परिजन को बिना देरी के ₹4-4 लाख अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है व घायलों के इलाज के लिए सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।