बिहार STET का परिणाम हुआ जारी, 70.25% अभ्यर्थी हुए सफल
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का परिणाम जारी कर दिया। पेपर- 1 (कक्षा 1 से 9) में 1,94,697 (73.77%) अभ्यर्थी पास हुए और पेपर-2 (कक्षा 11 और 12) में 103,050 (64.44%) अभ्यर्थी सफल हुए। कुल 70.25% अभ्यर्थी सफल हुए और अभ्यर्थी परिणाम बीएसईबी की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर देख सकते हैं।