बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी-2025 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 14 अक्टूबर से शुरू होगी जो कि पहले 12 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर से समिति की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर उपलब्ध होगा। गौरतलब है, परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।