बिहार TRE 3.0 प्रधान शिक्षक भर्ती और हेड मास्टर की काउंसलिंग हुई स्थगित

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एससी-एसटी विभाग द्वारा नियुक्त की जाने वाली टीआरई 3.0 प्रधानाध्यापक और विद्यालय शिक्षक की काउंसलिंग स्थगित कर दी गई है। ये काउंसलिंग 16 से 19 दिसंबर तक होनी थी। नोटिफिकेशन के अनुसार, काउंसलिंग की नई तारीख बाद में निर्धारित की जाएगी जिसे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/scstwelfare पर देखा जा सकेगा।