बिहार एससी आयोग ने बीआर अंबेडकर के अपमान मामले में लालू यादव को भेजा नोटिस
बिहार एससी आयोग ने बीआर अंबेडकर के अपमान मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को नोटिस भेजा है। बकौल आयोग, "लालू 15-दिन में स्पष्टीकरण देकर बताएं कि क्यों नहीं उनपर अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हो?" एक वीडियो में एक शख्स लालू के पैरों के पास बीआर अंबेडकर की तस्वीर पकड़कर फोटो खिंचवाता दिख रहा है।