बिहार का ₹50,000 का इनामी बदमाश डब्ल्यू यादव यूपी में एनकाउंटर में हुआ ढेर

बिहार के कुख्यात अपराधी डब्ल्यू यादव को यूपी एसटीफ व बिहार पुलिस ने हापुड़ (यूपी) में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यादव 'हम' नेता के अपहरण व हत्या समेत कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसपर ₹50,000 का इनाम घोषित किया था। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने यादव को सरेंडर करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।