बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मियों को सुविधा, अब ऐप पर होंगे छुट्टी से लेकर ट्रांसफर तक के सभी काम

बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मियों की सेवा पुस्तिका ऑनलाइन कर दी गई है। इसके लिए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने एक ऐप जारी किया है जिससे कर्मी छुट्टी के लिए आवेदन, पेंशन, सर्विस बुक व ट्रांसफर आदि काम मोबाइल से कर सकेंगे। यह ऐप फिलहाल ऐंड्रॉयड मोबाइल में उपलब्ध है जिसे जल्द ही आईओएस में उपलब्ध कराया जाएगा।