अररिया (बिहार) में शनिवार तड़के एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया। एसपी (अररिया) अंजनी कुमार ने बताया कि वह पूर्णिया के तनिष्क लूटकांड व कई बैंक डकैतियों में शामिल था। एसपी के अनुसार, चुनमुन का एक साथी भागने में कामयाब हो गया और गोली लगने से 3 जवान भी घायल हो गए।