पटना (बिहार) के एक प्राइवेट अस्पताल में एक मरीज़ की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया है और अस्पताल में तोड़-फोड़ की है। मरीज़ के परिजन का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने यूट्यूब देखकर मरीज़ का इलाज किया था। बकौल परिजन, मरीज़ की हालत ठीक थी लेकिन इलाज के बाद उसकी हालत खराब होती गई।