बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है: वर्दी की तस्वीर शेयर कर पूर्व IPS अफसर लांडे

बिहार के 'सिंघम' नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे ने X पर अपनी वर्दी की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "नौकरी से आगे निकल...बिहार की आबो-हवा में मिलने का वक्त आ गया है। कहानी का एक अंक संपन्न हुआ...दूसरे का आगाज़।" एक यूज़र ने उनकी पोस्ट पर लिखा, "अब आपको बिहार की राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।"