बिहार के कई ज़िलों में होली से पहले होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, 8 और 9 मार्च के बीच बिहार के किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका और जमुई में आंधी-तूफान के साथ तेज़ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में 6-7 मार्च को तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हो सकती है।