बिहार के गया में पुलिस ने महाराष्ट्र के रायगढ़ से ₹1 लाख के इनामी नक्सली बिहड़ यादव उर्फ राजेश यादव को गिरफ्तार किया है। यादव करीब 11 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, बिहड़ पर गया ज़िले के डुमरिया, अलीपुर व कोंच थाने में आधा दर्जन नक्सली मामलों से जुड़ी एफआईआर दर्ज की गई हैं।