बाहुबली नेता अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार मामले में शुक्रवार को बाढ़ सिविल कोर्ट (बिहार) में सरेंडर कर दिया। आज ही इस केस में पुलिस सोनू समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिंह व उनके समर्थकों पर सोनू-मोनू के घर पर फायरिंग का आरोप है और सिंह के खिलाफ सोनू-मोनू की मां ने एफआईआर दर्ज कराई थी।