बिहार के किसान ने किया कमाल! बंजर ज़मीन पर ताइवानी अमरूद का बाग लगाकर कमाए ₹1.3 करोड़

औरंगाबाद (बिहार) के नरेश कुमार ने वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की मदद से 125-एकड़ बंजर ज़मीन को फलदार बाग में बदल दिया। उन्होंने ताइवानी पिंक अमरूद की बागवानी कर करीब 6,000-क्विंटल उत्पादन हासिल किया जिससे ₹1.3 करोड़ की आय हुई। ड्रिप सिंचाई, पॉलीहाउस और क्लस्टर आधारित बागवानी योजना के तहत मिले अनुदान ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।

Load More