बिहार के गया में 400 कारीगरों के परिवारों की आजीविका का साधन है 'काष्ठ' शिल्पकला
बिहार के पर्यटन विभाग के मुताबिक, गया में काष्ठ शिल्पकला (लकड़ी पर की जाने वाली कलाकृतियां) करीब 200-400 कारीगरों के परिवारों की आजीविका का साधन है। गया में भगवान बुद्ध की मूर्तियों की शिल्पकारी बड़े पैमाने पर की जाती है। बोधगया आने वाले श्रद्धालु काष्ठ शिल्पकला से बनी भगवान बुद्ध की मूर्तियों की भारी मात्रा में खरीदारी करते हैं।