रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बिहार को 7 नई ट्रेनों की सौगात दी जिसमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेन शामिल हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन दरभंगा-मदार (अजमेर), मुज़फ्फरपुर-चर्लपल्ली (हैदराबाद) और छपरा-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के बीच होगा। इसके अलावा, पैसेंजर ट्रेन का संचालन पटना-इसलामपुर, नवादा-पटना, झाझा-दानापुर और पटना-बक्सर के बीच होगा।