बिहार के छपरा में जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कैदी, पहले भी कर चुका है ऐसा
बिहार के छपरा में रविवार की रात नितेश कुमार नामक एक कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। नितेश सीवान का रहने वाला है और चोरी-छिनतई के मामले में उसे कुछ दिन पहले छपरा मंडल कारा लाया गया था। इससे पहले 2023 में ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तारी के बाद वह जेल गेट से भाग गया था।