बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हत्या की धमकी दी गई है। चौधरी के एक समर्थक को वॉट्सऐप पर मिले मेसेज में लिखा है, "हेलो सर, 24 घंटे के अंदर मैं सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा। सच बोल रहा हूं।" इस पर चौधरी ने कहा, "जिसको जो करना है करे...मैं इस तरह की धमकी से डरने वाला नहीं हूं।"