बिहार की तीन हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

सरकार ने बिहार की 3 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। इसमें भरत सिंह भारती, विश्व बंधु (मरणोपरांत) और गोपाल जी त्रिवेदी शामिल हैं। भरत को भोजपुरी लोकगीत के प्रचार-प्रसार, विश्व बंधु को डोमकच लोक नृत्य-गाथाओं के संरक्षण जबकि गोपाल जी को कृषि व शिक्षा क्षेत्र में अहम योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

Load More