नई सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पहली कैबिनेट बैठक की जिसमें 10 बड़े एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बैठक का ध्यान उद्योग बढ़ाने और रोज़गार सृजन पर केंद्रित रहा जिसमें बिहार को टेक हब बनाने, एआई मिशन शुरू करने, 11 नई टाउनशिप बसाने और 9 चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने जैसे फैसले शामिल हैं।