बिहार के पूर्व MLA अनंत सिंह पर फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से हुआ अरेस्ट

पटना (बिहार) पुलिस ने पूर्व विधायक व बाहुबली अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका उर्फ चंदन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच जनवरी में नौरंगा में हुई गोलीबारी में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, टीटू पर कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।

Load More