inshorts

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 63 वर्ष की उम्र में किया दूसरा निकाह

बिहार के पूर्व मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने 63 वर्ष की उम्र में दूसरा निकाह कर लिया है और पटना में उनका दावत-ए-वलीमा हुआ जिसमें उनके बेटा-बेटी भी शामिल रहे। गौरतलब है कि सुबहानी की पहली पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। सुबहानी ने भोजपुर और पटना में ज़िलाधिकारी के रूप में भी सेवाएं दी हैं।