बिहार के पूर्व मंत्री व 9 बार के विधायक रहे आरजेडी के वरिष्ठ नेता नारायण यादव का सोमवार रात पटना में बीमारी के चलते निधन हो गया। पार्टी के नेता तेजस्वी यादव ने शोक जताते हुए कहा, "वह एक कर्मठ, कुशल, प्रतिबद्ध, सामाजिक न्याय व समाजवाद के मूल्यों पर अडिग उत्कृष्ट राजनेता थे...उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।"