बिहार के पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, दी ₹362 करोड़ की सौगात
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बांका पहुंचे जहां उन्होंने राज्य के पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक (उन्नति ग्राम) का उद्घाटन किया। पूर्व (दिवंगत) राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की संकल्पना प्रोविज़न ऑफ अर्बन एमिनिटीज़ इन रूरल एरिया के तहत इसे बनाया गया है। सीएम ने इसके साथ ही करीब ₹362 करोड़ की 178 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।