inshorts

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर SC ने लगाई रोक, बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने जी कृष्णय्या हत्याकांड में बाहुबली पूर्व-सांसद आनंद मोहन की रिहाई का बिहार सरकार का आदेश रद्द कर उन्हें 1-महीने में सरेंडर करने को कहा है। बकौल कोर्ट, पब्लिक सर्वेंट की हत्या के दोषी को प्रीमैच्योर रिलीज़ के योग्य ठहराने वाली बिहार सरकार की नीति गलत है और बिना उचित कारण के 2023 में रिहाई नीति बदली गई।