inshorts

बिहार के भोजपुर में शख्स ने 4 बच्चों को दिया ज़हर, खुद भी खाया; 3 बच्चों की हुई मौत

भोजपुर (बिहार) में मंगलवार को अरविंद नामक 40 वर्षीय शख्स ने अपने चार बच्चों को कथित तौर पर दूध में ज़हर मिलाकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। अस्पताल ले जाने पर 3 बच्चों की मौत हो गई जबकि अरविंद व एक बच्चे की हालत गंभीर है। पड़ोसियों के मुताबिक, पत्नी की मौत के बाद अरविंद डिप्रेशन में था।