बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन किया और 7 अक्टूबर से मेट्रो आम जनता के लिए शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही सीएम ने पटना जंक्शन समेत छह भूमिगत मेट्रो स्टेशनों और 9.35 किलोमीटर लंबी सुरंग का भी शिलान्यास किया है। फिलहाल आईएसबीटी, ज़ीरो माइल और भूतनाथ तक मेट्रो चलेगी।