बिहार के मनरेगा मज़दूरों को बड़ी राहत, केंद्र ने जारी किए ₹2,100 करोड़

बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे से पहले प्रदेश के मनरेगा मज़दूरों की मज़दूरी के भुगतान के लिए ₹2,102.24 करोड़ जारी किए हैं। बकौल उप-मुख्यमंत्री, इससे एससी मज़दूरों के लिए ₹411.47 करोड़, एसटी मज़दूरों के लिए ₹43.89 करोड़ और अन्य वर्ग के मज़दूरों के लिए ₹1,646 करोड़ का भुगतान किया जाएगा।