बिहार के महापर्व छठ को यूनेस्को टैग दिलाने की मुहिम शुरू, भारत ने कई देशों से मांगा सहयोग
भारत ने 'छठ महापर्व' को यूनेस्को की 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची' में शामिल कराने के लिए 2026-27 चक्र में 'बहुराष्ट्रीय नामांकन' भेजने के लिए सूरीनाम, नीदरलैंड और अन्य देशों से सहयोग मांगा है। मंत्रालय ने बताया कि मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, यूएई व नीदरलैंड ने पहल का 'स्वागत' किया और नामांकन के लिए 'सहयोग का आश्वासन' दिया।