बिहार की महिलाओं की मांग में सिंदूर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पटना साइबर थाने में स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 24 नवंबर को दर्ज इस मामले में आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। बकौल पुलिस, वीडियो से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलने की आशंका थी।