inshorts

बिहार के रोहतास से आया हैरान कर देने वाला मामला, डेढ़ महीने में 10 लोग हुए लापता

रोहतास (बिहार) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां डेढ़ महीने में 10 लोग लापता हो गए हैं और इनमें ज़्यादातर बच्चे शामिल हैं। इनमें से 7-वर्षीय बच्चे का शव बरामद हुआ है जो 26 जनवरी से लापता था। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने पुलिस को गुमशुदा लोगों की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।