बिहार का वह गांव जहां 50 साल से नहीं निकली एक भी बारात
बरवान कला गांव (बिहार) को 'कुंवारों का गांव' कहा जाता है क्योंकि यहां पिछले 50 साल से कोई बारात नहीं निकली। बकौल रिपोर्ट्स, इस गांव में पक्की सड़क, बिजली, स्वच्छ पेयजल और मोबाइल नेटवर्क नहीं है जिसके चलते कोई अपनी 'बेटी' ब्याह कर यहां नहीं भेजना चाहता। यहां दर्जनों कुंवारे हैं जिनकी शादी की उम्र लगभग खत्म हो चुकी है।