inshorts

बिहार के श्रद्धालुओं को ले जा रही स्कॉर्पियो झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त; 13 लोगों की हुई मौत

रामगढ़ (झारखंड) में हुए सड़क हादसे में कम-से-कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को बताया, "13-लोग एक स्कॉर्पियो में सवार थे जो आगे चल रहे एक वाहन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई...गाड़ी में सवार सभी लोग नालंदा (बिहार) के रहने वाले थे।" सभी लोग पूजा-अर्चना करने मंदिर जा रहे थे।