inshorts

बिहार के शख्स ने 3 साल में की 3 शादियां, अजीब तर्क देते हुए बोला- मजबूरी थी

गोपालगंज (बिहार) निवासी पिंटू बरनवाल नामक शख्स को बिना तलाक लिए 3 साल में 3 शादियां करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शख्स की 2 पत्नियों ने उसपर घरेलू हिंसा व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बकौल शख्स, शादी करना उसकी मजबूरी थी क्योंकि वह एक औरत में जो खूबी ढूंढ रहा था वह उसे नहीं मिली।