inshorts

बिहार के शख्स ने अमेरिका की महिला से की शादी, 6 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे

सारण (बिहार) के रहने वाले आनंद नामक युवक ने साफिरे सेंगर नामक अमेरिकी महिला के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। आनंद 10 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और उन्होंने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वहां नौकरी की और अपना रेस्टोरेंट भी खोला। आनंद पिछले 6 वर्षों से साफिरे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे।